अमेरिका में एक छात्र संगठन ने दिल्ली प्रदर्शनों का समर्थन किया, एसआईआर पर चिंता जताई

अमेरिका के हार्वर्ड केनेडी स्कूल के छात्र संगठन 'कास्टलेस कॉकस' ने दिल्ली प्रदर्शनों का समर्थन किया, प्रदर्शनकारियों की रिहाई और चुनाव सुधारों पर चिंता जताई।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूयॉर्क: अमेरिका में एक छात्र संगठन ने नयी दिल्ली में चुनाव सुधारों और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के प्रति समर्थन जताया है।

मैसाचुसेट्स के कैम्ब्रिज स्थित हार्वर्ड केनेडी स्कूल के छात्र संगठन ‘कास्टलेस कॉकस’ ने एक बयान में मतदाता सूची में संशोधन को लेकर निर्वाचन आयोग के कामकाज पर चिंता जताई।

संगठन ने कहा कि शनिवार को नयी दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद लोगों को गलत तरीके से हिरासत में लिया गया, लिहाजा उन्हें रिहा किया जाना चाहिए।

शनिवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था। सुरक्षा बलों ने जेन-जी के नेतृत्व वाली कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) द्वारा आहूत प्रदर्शन को मध्य दिल्ली के जंतर-मंतर तक पहुंचने से रोक दिया था।

संगठन ने चुनाव आयोग से यह भी मांग की कि वह नागरिकों, नागरिक समाज संगठनों और विपक्षी दलों के सवालों का सार्वजनिक रूप से जवाब दे। साथ ही, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग वाली अपीलों पर भी प्रतिक्रिया दे।

संगठन ने कहा, “हम इन चिंताओं को खारिज करने के भारत सरकार के रवैये की कड़ी निंदा करते हैं। हम युवाओं के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों के साथ पूरी एकजुटता से खड़े हैं। प्रदर्शनकारियों, पत्रकारों, छात्र नेताओं और राजनीतिक हस्तियों को बड़ी संख्या में हिरासत में लेकर शांतिपूर्ण तरीके से इकट्ठा होने के संवैधानिक अधिकार को दबाया जाना गलत है।”

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।