न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी ने नवरात्र, दुर्गा पूजा पर प्रवासी भारतीयों को शुभकामनाएं दीं

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने भारतीय समुदाय को नवरात्र और सिंदूर खेला की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने त्योहारों को आत्मचिंतन, आस्था और नई शुरुआत का अवसर बताया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूयॉर्क: अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने भारतीय प्रवासी समुदाय को नवरात्र और ‘सिंदूर खेला’ समेत विभिन्न हिंदू त्योहारों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आत्मचिंतन और नयी शुरुआत का अवसर है। ममदानी ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इस सप्ताह हमारे हिंदू पड़ोसी नवरात्र के दौरान देवी दुर्गा की पूजा कर रहे हैं। वे गरबा करेंगे, सिंदूर खेला के जरिए देवी दुर्गा की आराधना करेंगे, बड़ों से टीका लगवाएंगे, अपने घरों में गोलू सजाएंगे और कई अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।’’

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।