नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में नेपाल में भारतीय नागरिक गिरफ्तार

नेपाल में 17 वर्षीय लड़की के यौन शोषण के आरोप में 40 वर्षीय भारतीय नागरिक गिरफ्तार हुआ। काठमांडू जिला अदालत ने आरोपी को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

काठमांडू : नेपाल में 17 वर्षीय एक लड़की का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किये गये भारतीय नागरिक को अदालत ने पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 40 वर्षीय जिन्हा के रूप में हुई है और उसे शनिवार को काठमांडू के बाहरी इलाके कालीमाटी में उसके किराये के कमरे से गिरफ्तार किया गया था। इसने बताया कि लड़की आरोपी के कपड़ा कारखाने में काम करती थी।

काठमांडू जिला पुलिस के प्रवक्ता दान बहादुर थापा ने बताया कि पुलिस ने जिन्हा को काठमांडू जिला अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने सोमवार को उसे पांच दिनों तक न्यायिक हिरासत में रखने की अनुमति दे दी। थापा ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। नेपाल के कानून के तहत, 18 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति के साथ यौन गतिविधि करना यौन अपराध माना जाता है, भले ही नाबालिग ने इसके लिए सहमति दी हो।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।