राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राहुल सिंह को युवा शाखा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया

राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने राहुल सिंह को पार्टी की युवा शाखा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया। राहुल सिंह इससे पहले पार्टी की छात्र इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) प्रमुख और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा ने राहुल सिंह को पार्टी की युवा शाखा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बी.एस. सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने बुधवार को नियुक्ति पत्र जारी किया।

राहुल सिंह इससे पहले पार्टी की छात्र इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं और छात्र राजनीति में सक्रिय रहते हुए विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। रालोमो के एक बयान के मुताबिक, कुशवाहा ने राहुल सिंह को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी और उनसे युवाओं और पार्टी के हित में काम करने को कहा।

कुशवाहा ने कहा, ‘‘युवा न केवल किसी भी राजनीतिक दल की रीढ़ होते हैं, बल्कि उसमें नयी ऊर्जा का संचार भी करते हैं।’’

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।