लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के एक होटल की दसवीं मंजिल से गिरकर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसके साथ मौजूद युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार को न्यू हजरतगंज स्थित होटल सेलेस्टियल में हुई। मृतका की पहचान समरीन (24) के रूप में हुई है। वह अवनीश जायसवाल उर्फ देव के साथ होटल के एक कमरे में ठहरी थी।
सूत्रों के अनुसार, जायसवाल सोमवार सुबह उसे होटल लेकर आया था। शाम को हुई घटना के बाद वह लिफ्ट से नीचे उतरा और मोटरसाइकिल से फरार हो गया।
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
होटल के सुरक्षाकर्मी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य एकत्र किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के जरिए घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जिसमें सुलतानपुर जिले के निवासी आरोपी युवक को मोटरसाइकिल से होटल से जाते हुए देखा गया। वह यहां अपने परिवार के साथ मोटरसाइकिल मरम्मत और स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाता है।
होटल के सुरक्षाकर्मी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर जांच की। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जिसमें आरोपी युवक को मोटरसाइकिल से होटल से जाते हुए देखा गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी सुलतानपुर जिले का निवासी है और यहां अपने परिवार के साथ मोटरसाइकिल मरम्मत तथा स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाता है। वह अभी फरार है। उसकी तलाश के लिए पुलिस ने दो टीम गठित की है।
पुलिस ने बताया कि समरीन विवाहित थी और उसका अपने पति से तलाक का मामला विचाराधीन था। मामले की जांच की जा रही है।
समरीन के परिजनों ने आरोप लगाया कि अवनीश जायसवाल उर्फ देव उसे होटल ले गया था और झगड़े के दौरान धक्का देकर मार डाला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।


