गिरिडीह में दुर्गा पूजा की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क, शहर में निकला फ्लैग मार्च

गिरिडीह में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए डीसी और एसपी की अगुवाई में निकला फ्लैग मार्च; 5 हजार से अधिक जवान रहेंगे तैनात।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Giridih News: गिरिडीह में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बुधवार को डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों, थाना प्रभारियों और पुलिस जवानों ने शहर में फ्लैग मार्च किया। यह मार्च बड़ा चौक से शुरू होकर पचंबा तक पहुंचा। इस दौरान प्रशासन ने लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया।

पूजा पंडालों में किए गए जरूरी इंतजाम

डीसी रामनिवास यादव ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। सभी पूजा पंडालों में जरूरी इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा, विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति भी की गई है, ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

5 हजार से अधिक जवानों की होगी तैनाती

एसपी डॉ. बिमल कुमार के अनुसार, दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल के साथ क्विक रिस्पांस टीम (QRT) की तैनाती की जाएगी। जिले में 5 हजार से अधिक जवान सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे।

CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं, पुलिस नियंत्रण कक्ष में 24 घंटे पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए पुलिस टीमों को तैयार रखा जाएगा।

प्रशासन का उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के त्योहार मना सकें।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।