केसीएल में रिटेन किए गए खिलाड़ियों में देवांक और आशु भी शामिल

कबड्डी चैंपियंस लीग के लिए देवांक दलाल और आशु मलिक समेत 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया। बाकी खिलाड़ियों का चयन 17 अक्टूबर को होने वाली नीलामी में होगा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: पिछले सत्र के सबसे महंगे खिलाड़ी देवांक दलाल और आशु मलिक उन 10 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें दूसरी कबड्डी चैंपियंस लीग (केसीएल) के लिए फ्रेंचाइजी टीमों ने अपनी टीम ने बरकरार रखा है। इस प्रतियोगिता के लिए बाकी खिलाड़ियों का चयन 17 अक्टूबर को होने वाली नीलामी में किया जाएगा। भिवानी बुल्स ने देवांक दलाल और सौरव संजय को टीम में बरकरार रखा है, जबकि आशु मलिक हिसार हीरोज के साथ बने रहेंगे। करनाल किंग्स ने अक्षित ढुल और हर्ष वेदपाल को जबकि पानीपत पैंथर्स ने नरेंद्र कंडोला और विशाल नरवाल को रिटेन किया है। गुरुग्राम गुरुज ने तीन खिलाड़ियों राहुल सेतपाल, मंदीप कुमार और साहिल जगवीर को टीम में बनाए रखा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।