रांची : रेल मंत्रालय द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि यात्रियों की सुविधा के लिए खोरधा रोड-शकूर बस्ती के बीच वन वे पूजा स्पेशल ट्रेन वाया मूरी का परिचालन होगा। इस ट्रेन में द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 9 कोच, द्वितीय श्रेणी चेयर कार का 1 कोच, सामान्य श्रेणी के 9 कोच और एसएलआरडी के 2 कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 08423 खोरधा रोड-शकूर बस्ती वन वे पूजा स्पेशल ट्रेन वाया मूरी 16/10/2026 शुक्रवार को खोरधा रोड से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का खोरधा रोड प्रस्थान (शुक्रवार) 12:00 बजे, भुवनेश्वर आगमन 12:20 बजे प्रस्थान 12:25 बजे, अनुगुल आगमन 14:45 बजे प्रस्थान 14:47 बजे, सम्बलपुर सिटी आगमन 17:00 बजे प्रस्थान 17:05 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 18:30 बजे प्रस्थान 18:35 बजे, राउरकेला आगमन 20:02 बजे प्रस्थान 20:10 बजे, चक्रधरपुर आगमन 21:35 बजे प्रस्थान 21:40 बजे, मूरी आगमन 00:20 बजे प्रस्थान 00:22 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 01:50 बजे प्रस्थान 02:00 बजे, गया आगमन 05:35 बजे प्रस्थान 05:40 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय आगमन 08:33 बजे प्रस्थान 08:40 बजे, प्रयागराज आगमन 10:55 बजे प्रस्थान 11:00 बजे, कानपुर आगमन 13:20 बजे प्रस्थान 13:25 बजे, दिल्ली आगमन 19:30 बजे प्रस्थान 19:40 बजे एवं शकूर बस्ती आगमन (शनिवार) 20:15 बजे होगा।


