गिरिडीह में बालू लदे वाहन की चपेट में आईं दो छात्राएं, छात्रों ने किया विरोध

गिरिडीह के पचंबा में रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे दो छात्राएं घायल हो गईं। छात्रों ने विरोध जताया।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह : गिरिडीह शहर के पचंबा थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में दो छात्राएं घायल हो गईं। घायल छात्राओं की पहचान वर्षा और काजल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों स्कूटी से पचंबा से झंडा मैदान की ओर प्रशिक्षण लेने जा रही थीं। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्राएं घायल हो गईं। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे छात्र-छात्राओं में नाराजगी देखने को मिली। उन्होंने बालू लदे वाहनों को रोककर विरोध जताया। इस दौरान बालू खाली कर लौट रहे पांच से छह वाहनों को रोक दिया गया। छात्रों ने घायल छात्राओं के बेहतर इलाज और उचित मुआवजे की मांग की। इस घटना के बाद जिले में बालू परिवहन और कथित अवैध बालू उठाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं। छात्रों ने पूछा कि रोक के बावजूद सड़कों पर बालू लदे वाहन कैसे चल रहे हैं। अब सबकी नजर प्रशासन की कार्रवाई पर है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।