महापौर, उप महापौर और पार्षदों ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, दिवंगत माता रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

रांची की महापौर रोशनी खलखो, उप महापौर नीरज कुमार और पार्षदों ने नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर दिवंगत माता रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची नगर निगम की महापौर रोशनी खलखो, उप महापौर नीरज कुमार और निगम क्षेत्र के वार्ड पार्षदों ने गुरुवार 15 अक्टूबर को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित पैतृक गांव पहुंचकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता स्वर्गीय रूपी सोरेन जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही, इस दुखद घड़ी में मुख्यमंत्री से भेंट कर उनके प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं और ढांढस बंधाया। पार्षदों में संगीता देवी, आशा देवी, सुचिता रानी राय समेत अन्य मौजूद थे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।