हाजीपुर: बिहार के वैशाली जिले में राघोपुर के रामपुर श्यामचंद गांव में तीन दिन पहले नाव हादसे में 13 लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने राघोपुर के अंचल अधिकारी दीपक कुमार का तबादला कर दिया है। उनकी जगह पातेपुर के अंचल अधिकारी प्रभात कुमार को राघोपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जिलाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, दीपक कुमार को अगले आदेश तक जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है।



