कोलकाता : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे में घायल श्रद्धालुओं से अस्पताल जाकर मिले और उनका कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर श्री शाह ने कहा कि इस कठिन घड़ी में पश्चिम बंगाल सरकार हर घायल और पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। मां दुर्गा सभी घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें, यही प्रार्थना है।


गौरतलब है कि चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे में कम से कम 19 लोगों की मौत हुई है। दुर्घटना के बाद सरकार ने मृतकों के परिवारों को 25 लाख रुपये और सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है।


