मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन के संस्कार भोज में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री स्वयं कर रहे व्यवस्था की निगरानी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत मां रूपी सोरेन के संस्कार भोज में नेमरा में भारी जनसैलाब उमड़ा, जहां सीएम खुद व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नेमरा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने के लिए रविवार को झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। उनके साथ योग गुरु बाबा रामदेव भी यहां पहुंचे हैं। दूर-दराज से पहुंचे हजारों आगंतुकों की मौजूदगी से नेमरा में श्रद्धा और भावनाओं का माहौल बना हुआ है। संस्कार भोज में शामिल होने पहुंचे लोगों के लिए प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन स्वयं एक-एक कर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले किसी भी आगंतुक को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

रूपी सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने के लिए राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों से लोग नेमरा पहुंचे हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, शुभचिंतकों और परिचितों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। नेमरा में आने वाले आगंतुकों की संख्या को देखते हुए भोजन, आवागमन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री स्वयं व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं और यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि किसी भी व्यक्ति को परेशानी न हो। संस्कार भोज के अवसर पर नेमरा में लोगों की बड़ी मौजूदगी ने इसे एक व्यापक सामाजिक सहभागिता का रूप दे दिया है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भी व्यक्तिगत रूप से लोगों से मिलकर उनका स्नेह स्वीकार किया और दुख की इस घड़ी में साथ खड़े रहने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।