जमशेदपुर में हथियारों के साथ तीन युवक गिरफ्तार, दो देसी पिस्तौल और गोलियां बरामद

जमशेदपुर के बर्मामाइंस इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी पिस्तौल और गोलियों के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया, जिनसे अवैध हथियार नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
जमशेदपुर: शहर में हथियार लेकर घूम रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो देसी पिस्तौल, दो गोलियां, एक मैगजीन और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मौके से एक बाइक भी जब्त की है। गिरफ्तार युवकों में दो बालिग हैं, जबकि तीसरा नाबालिग बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ युवक हथियार लेकर घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कंटेनर यार्ड स्थित पास्ता साइडिंग में छापेमारी की गई। इस दौरान तीनों युवकों को हथियारों के साथ पकड़ लिया गया।

कपाली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं तीनों युवक

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. अयान आम और सादिक आलम के रूप में हुई है। तीसरा आरोपी नाबालिग है। पुलिस के मुताबिक, तीनों कपाली थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पूछताछ के दौरान सादिक आलम ने कथित तौर पर बताया कि उसने 97 हजार रुपये में हथियार खरीदे थे।

हथियार सप्लायर की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसने कथित तौर पर युवकों को हथियार बेचे थे। पुलिस को आशंका है कि क्षेत्र में हथियारों की खरीद-बिक्री का नेटवर्क सक्रिय हो सकता है, जिसके जरिए युवाओं तक अवैध हथियार पहुंचाए जा रहे हैं।

जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी हथियार कहां से लाए थे और उनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या तीनों युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। मामले में आगे की जांच जारी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।