मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कसमार-बरलंगा मुख्य सड़क का किया निरीक्षण, स्थानीय होटल में चाय-पकौड़ी का लिया आनंद

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बोकारो में कसमार-बरलंगा सड़क निर्माण का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद कल्पना सोरेन के साथ स्थानीय होटल में चाय-पकौड़ी का आनंद लिया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को बोकारो जिले में निर्माणाधीन कसमार-बरलंगा मुख्य सड़क का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता का विस्तृत जायजा लिया। वापसी के क्रम में उन्होंने सेवाती घाटी की भौगोलिक स्थिति तथा सड़क मार्ग का अवलोकन भी किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कसमार-बरलंगा मार्ग क्षेत्रीय आवागमन और कनेक्टिविटी के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। सड़क का निर्माण पूरा होने से आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में सुगमता होगी, जिससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

आम जनता के बीच पहुंचे सीएम, चाय-पकौड़ी का लिया आनंद

निरीक्षण के पश्चात मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन कसमार के तीनकोनिया चौक स्थित एक स्थानीय होटल पर पहुंचे। वहां दोनों ने आम लोगों के बीच बैठकर गरमा-गरम चाय और पकौड़ी का आनंद लिया। तीनकोनिया चौक पर मुख्यमंत्री और विधायक को अपने बीच पाकर स्थानीय ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। मुख्यमंत्री ने अत्यंत सहज और आत्मीय माहौल में लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और क्षेत्र की जनसुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।