जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में वेज रोल के ऑर्डर में देरी को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया। इस घटना में शेखर नामक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, शेखर आदित्यपुर में शंभू सिंह के पूजा पंडाल में काम कर रहा था। इसी दौरान वेज रोल के ऑर्डर को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। चाकूबाजी में शेखर समेत चार लोग घायल हुए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल शेखर को बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और विवाद के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



