पटना : पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बुधवार को अपने खुर्दा आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का समाधान किया। इसके साथ ही खुर्दा महोत्सव में भाग लेने आए पहलवानों के साथ भी उन्होंने संवाद किया।इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही भगवान है और वे जनता की समस्याओं को यथासंभव दूर करने के लिए कृत संकल्पित हैं।



