सीमा सुरक्षा मजबूत करने के लिए लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर सेना और आईटीबीपी ने की समन्वय बैठक

लद्दाख के चुशुल सेक्टर में भारतीय सेना और आईटीबीपी ने समन्वय बैठक की। इसमें भारत-चीन सीमा प्रबंधन, एलएसी की सुरक्षा और आपसी हितों से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लेह/जम्मू: लद्दाख में भारतीय सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने भारत-चीन सीमा पर चुशुल में एक समन्वय बैठक की, जिसमें सीमा प्रबंधन और आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया। आईटीबीपी, सेना के अभियानगत नियंत्रण के तहत पैंगोंग और स्पांगगुर झीलों के पास वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की रक्षा करते हुए पूर्वी लद्दाख के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण चुशुल सेक्टर में अधिक ऊंचाई पर स्थित चौकियों का संचालन करती है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।