अमरावती: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के प्रमुख वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने शाह के अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली की कामना की और कहा कि वह आने वाले कई वर्षों तक यूं ही देश की सेवा करते रहें। उन्होंने शाह के समर्पण और नेतृत्व की सराहना भी की।



