Ranchi Power Cut: कल इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली, नोट कर लें समय और प्रभावित क्षेत्र

रांची के सिल्ली, मुरी, रातू रोड और हेसल तालाब समेत कई इलाकों में 23 अक्टूबर को मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति कुछ घंटों के लिए बाधित रहेगी।

Razi Ahmad
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Ranchi News: राजधानी रांची के कई इलाकों में 23 अक्टूबर 2026 को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से पेड़ों की शाखाओं की छंटाई और बिजली लाइन से जुड़े कार्य किए जाएंगे। इसके कारण लोगों को कुछ घंटों तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है।

सिल्ली फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली कटौती

टाटीसिलवे विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के अंतर्गत 33 केवी सिल्ली फीडर में पेड़ों की शाखाओं की छंटाई की जाएगी। यह कार्य सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा।

प्रभावित इलाके: सिल्ली, मुरी, रामपुर, किता, बंता, पत्राहातु, लोटा और आसपास के क्षेत्र।

रातू रोड और हेसल तालाब में भी बिजली बाधित

आरडीएसएस योजना के तहत एलटी रीकंडक्टरिंग कार्य के कारण हेसल तालाब और रातू रोड के आसपास के इलाकों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

समय: सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक।

बिजली कटौती से पहले निपटा लें जरूरी काम

निर्धारित समय के दौरान बिजली बाधित रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे पहले से जरूरी काम निपटा लें और मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज कर लें।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।