जगदलपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू ने शुक्रवार को अपने बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति ने माँ दंतेश्वरी से देशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।



