रेलवे भर्ती बोर्ड स्टेशन मास्टर के 1,250 पदों पर करेगा बहाली, 27 अक्टूबर से शुरू होगा आवेदन

रेलवे में स्टेशन मास्टर के करीब 1,250 पदों पर भर्ती का नोटिस जारी हुआ है। आवेदन 27 अक्टूबर से शुरू होकर 25 नवंबर तक ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने देश भर में स्टेशन मास्टर के करीब 1,250 पदों पर बहाली के लिए इंडिकेटिव नोटिस जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन 27 अक्टूबर से शुरू होंगे, जो 25 नवंबर की रात 11:59 बजे तक चलेंगे। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि ऑनलाइन आवेदन के दौरान आधार कार्ड के जरिए अपने प्राथमिक विवरण का सत्यापन जरूर कर लें, ताकि दस्तावेज जांच के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए आधार में नाम और जन्मतिथि का 10वीं के प्रमाणपत्र से पूरी तरह मेल खाना अनिवार्य है, साथ ही आधार में नवीनतम फोटो और बायोमेट्रिक्स भी अपडेट होने चाहिए। स्टेशन मास्टर का यह पद 7वें वेतन आयोग के लेवल-6 के तहत आता है। भर्ती से जुड़े विस्तृत नियम, पात्रता, आयु सीमा और अन्य शर्तें आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले विस्तृत नोटिफिकेशन के अनुसार मान्य होंगी। इसके अलावा, रेलवे ने अभ्यर्थियों को दलालों और ठगों से सावधान रहने की भी अपील की है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।