नयी दिल्ली : मेमोरी चिप की कीमतों में भारी वृद्धि के कारण मोबाइल उपकरणों की लागत बढ़ने से 2026 की तीसरी तिमाही में देश का स्मार्टफोन बाजार सालाना आधार पर 20 प्रतिशत घटकर एक दशक के निचले स्तर पर पहुंच गया। बाजार शोध कंपनी काउंटरपॉइंट रिसर्च ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसंधान निदेशक तरुण पाठक का अनुमान है कि खरीद क्षमता और नए फोन की मांग पर लगातार बने रहने वाले मूल्य दबाव के कारण 2026 में भारत का स्मार्टफोन बाजार लगभग 13 प्रतिशत तक कम हो सकता है।


