नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई और अगले नौ दिनों के दौरान इसमें किसी सुधार की संभावना नहीं है। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 230 दर्ज किया गया।


