यतींद्र मोहन होंगे भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड के नए सीएमडी

रांची के यतींद्र मोहन को भेल के नए अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक पद के लिए चुना गया है। बीआईटी मेसरा से पढ़े मोहन ने शहर के विकास को प्राथमिकता बताया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के यतींद्र मोहन का चयन भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (भेल) के नए अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के पद के लिए हुआ है। पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज सिलेक्शन बोर्ड ने उनके नाम की अनुशंसा की है। वर्तमान में मोहन भेल में ही कार्यकारी निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

यतींद्र मोहन के पिता रांची विधि में शिक्षक थे और उनका पूरा परिवार रांची के बारियातू हाउसिंग कॉलोनी में रहता है। उन्होंने अपनी 10वीं तक की पढ़ाई जिला स्कूल से और उसके बाद रांची के संत जेवियर्स कॉलेज से की। इसके पश्चात उन्होंने बीआईटी मेसरा से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। भेल के सीएमडी पद का प्रभार मिलने के बाद यतींद्र मोहन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह अपने शहर के लिए कुछ करना चाहते हैं और जहां उनका बचपन बीता, उस क्षेत्र के विकास में सहयोग देना उनकी प्राथमिकता होगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।