नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जुलाई में जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर हुई हिंसा की जांच कर रही उच्चतम न्यायालय की ओर से गठित उच्चाधिकार प्राप्त जांच समिति (एचपीईसी) 29 और 30 अक्टूबर को यहां दो दिवसीय बैठक करेगी।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इस दौरान प्रभावित लोगों की बात सुनी जाएगी और पेलेट गन के कथित इस्तेमाल तथा महिला प्रदर्शनकारियों के उत्पीड़न से जुड़े सबूत दर्ज किए जाएंगे।


