तोरपा विधायक ने ग्रामीणों में बांटा टार्च, दिया समस्याओं के समाधान का आश्वासन

तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने रनिया के बरजो गांव के ग्रामीणों से मुलाकात कर सड़क, पुल और जंगली हाथियों की समस्याएं सुनीं तथा सुरक्षा के लिए टॉर्च बांटी।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी : तोरपा विधायक सुदीप गुडिया ने शनिवार को रनिया प्रखंड अंतर्गत सोदे पंचायत के बरजो गाँव के ग्रामीणों से अपने आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें मुख्य रूप से पुल और सड़क से संबंधित समस्याओं के साथ-साथ जंगली हाथियों के कारण उत्पन्न हो रही परेशानियों से अवगत कराया।

सुदीप ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया। क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना तथा ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करना मेरी प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने हाथी प्रभावित क्षेत्र में ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों के बीच टॉर्च का वितरण किया, ताकि विशेषकर रात के समय आवागमन के दौरान उन्हें कुछ सहायता मिल सके और वे अधिक सतर्क रह सकें।

सुदीप ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं से सीधे जुड़कर उनका समाधान करने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के साथ वे क्षेत्र की आवश्यकताओं को संबंधित विभागों तक पहुँचाकर आवश्यक कार्रवाई के लिए पहल करते रहेंगे। जनता की समस्याओं को सुनना, उनकी जरूरतों को समझना और समाधान के लिए प्रयास करना ही जनप्रतिनिधि के रूप में हमारा दायित्व है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।