रांची : लालपुर स्थित आर्या होटल के समीप बी.एस. फार्मा का उद्घाटन झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने किया। समारोह में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो और रांची जिला परिषद की उपाध्यक्ष वीणा चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर अतिथियों ने संस्थान की संचालक और बोकारो जिला परिषद की उपाध्यक्ष बबीता कुमारी सहित सहयोगियों को नई शुरुआत के लिए बधाई दी तथा संस्थान की निरंतर प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में आजसू पार्टी की केंद्रीय सचिव फूलकुमारी देवी, नवीन कुमार महतो, हरीश कुमार, मोहसिन खान, केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज खान, रांची जिला अध्यक्ष संजय महतो और आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा समेत पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



