प्रेमी से शादी करने की जिद पर मोबाइल टावर में चढ़ी युवती, पुलिस ने समझा-बुझाकर उतारा

पलामू के मनातू में प्रेमी से शादी करने की जिद पर एक नाबालिग छात्रा मोबाइल टावर पर चढ़ गई, पुलिस और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से सुरक्षित नीचे उतारा गया।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में शनिवार को एक ऐसा फिल्मी अंदाज और हैरान करने वाला मामला सामने आया, जिसने देखने वालों की सांसें थाम दीं। इंटरमीडिएट में पढ़ाई करने वाली एक नाबालिग छात्रा अपनी जिद पर इस कदर अड़ी कि वह सीधे एक ऊंचे मोबाइल टावर पर जा चढ़ी। टावर पर चढ़कर उसने साफ ऐलान कर दिया कि जब तक उसके प्रेमी को नहीं बुलाया जाता और उसकी शादी उससे नहीं कराई जाती, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगी। ऊपर से कूदकर अपनी जान दे देगी।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके से भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण नीचे खड़े होकर सहम गए और लड़की को लगातार सुरक्षित नीचे उतरने की मिन्नतें करने लगे। मामला गंभीर होता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना मनातू थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विक्की कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाला।

पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत स्थिति को समझा और नाबालिग के प्रेमी को ढूंढकर मौके पर बुलवाया। जैसे ही प्रेमी टावर के पास पहुंचा, लड़की का गुस्सा और जिद शांत हुई और वह सुरक्षित टावर से नीचे उतर आई। इसके बाद पुलिस ने चैन की सांस ली।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।