नई दिल्ली : राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत की ‘सत्ता परिवर्तन’ संबंधी टिप्पणी को लेकर शनिवार को उनपर निशाना साधा। कपिल सिब्बल ने कहा कि भारत के लोग लोकतांत्रिक तरीके से सरकार बदलना चाहते हैं। सिब्बल ने यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि देश को बदलाव की जरूरत है और जनता ने तय कर लिया है कि बदलाव होगा।



