सुदेश महतो ने किया बी.एस. फार्मा का उद्घाटन

रांची के लालपुर में बी.एस. फार्मा का उद्घाटन आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने किया, इस दौरान कई गणमान्य लोग और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : लालपुर स्थित आर्या होटल के समीप बी.एस. फार्मा का उद्घाटन झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने किया। समारोह में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो और रांची जिला परिषद की उपाध्यक्ष वीणा चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर अतिथियों ने संस्थान की संचालक और बोकारो जिला परिषद की उपाध्यक्ष बबीता कुमारी सहित सहयोगियों को नई शुरुआत के लिए बधाई दी तथा संस्थान की निरंतर प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में आजसू पार्टी की केंद्रीय सचिव फूलकुमारी देवी, नवीन कुमार महतो, हरीश कुमार, मोहसिन खान, केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज खान, रांची जिला अध्यक्ष संजय महतो और आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा समेत पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।