ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए सारे हथकंडे अपना रही है मोदी सरकार : मल्लिकार्जुन खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर वोट चोरी के आरोप लगाए। इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, एसआईआर रोकने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट कर चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर निशाना साधा।उन्होंने एक्स पर लिखा कि वोट चोरी के अनगिनत मामलों के सामने के बाद भी मोदी सरकार ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए सारे हथकंडे अपना रही है। खड़गे ने कहा कि एसआईआर में इस्तेमाल किए गए सॉफ़्टवेयर की जानकारी आरटीआई के ज़रिए मांगी गई, तो चुनाव आयोग ने ‘ट्रेड सीक्रेट्स’ का हवाला देकर जवाब देने से ही इनकार कर दिया।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में फ़ॉर्म-6 के 16.18 लाख आवेदनों का विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया।

पीलीभीत में 10,470 मतदाताओं के रिकॉर्ड में अनियमितताएं पाई गईं। अब पूरे प्रदेश में फ़ॉर्म-6, फ़ॉर्म-7 और फ़ॉर्म-8 की जांच के आदेश देने पड़े हैं।उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की तीन मांगें हैं। पहली मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफ़ा दें और उन्हें संरक्षण देने वाला क़ानून निरस्त किया जाए। दूसरी मांग है कि एसआईआर को तुरंत रोका जाए और ग़ैरक़ानूनी ढंग से हटाए गए मतदाताओं के नाम बहाल किए जाएं।इंडिया गठबंधन की तीसरी मांग है कि सभी चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएं।साथ ही, कांग्रेस अध्यक्ष ने लोगों से एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ रैली में शामिल होने की अपील की।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।