रांची : विश्व सेवा परिषद की ओर से कला और संस्कृति के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले झारखंड के मशहूर भोजपुरी लोक गायक आशुतोष द्विवेदी को प्रतिष्ठित ‘झारखंड सेवा रत्न अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया है। 20 अक्टूबर 2026 को विश्व सेवा परिषद की ओर से पुराना विधानसभा सभागार में राज्य की 20 प्रमुख विभूतियों को इस सम्मान के लिए चयनित कर नाम की घोषणा की गई थी। मंगलवार को रांची नगर निगम की मेयर रोशनी खलखो ने आशुतोष द्विवेदी को यह सम्मान प्रदान किया।
आशुतोष द्विवेदी ने झारखंड में भोजपुरी लोक गायन के क्षेत्र में काफी कार्य किया है। कला संस्कृति को बढ़ाने के लिए अद्भुत कार्य किया है। इसी को देखते हुए विश्व सेवा परिषद ने इन्हें यह सम्मान दिया, और सम्मान मिलने पर इनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

सम्मान के इस अवसर पर विश्व सेवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुभाष साहू भी उपस्थित रहे। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. बी. बी. राज और झारखंड राज्य के अध्यक्ष राहुल कुमार राज का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ। सम्मान मिलने पर राज्य के वरिष्ठ उद्योगपति राजकुमार पोद्दार ने भी इन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। सम्मान प्राप्त होने पर आशुतोष द्विवेदी ने विश्व सेवा परिषद और सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया है, तथा इस अवसर पर कला जगत के अनेक लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।


