नयी दिल्ली : कृषि मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि उर्वरकों के संतुलित उपयोग और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में ‘खेत बचाओ अभियान’ आयोजित किया गया।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मोतिहारी स्थित आईसीएआर-महात्मा गांधी एकीकृत कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-एमजीआईएफआरआई) ने वर्ष 2026 के अभियान के तहत मेहसी प्रखंड के कोठिया हरिराम गांव में किसानों के लिए जागरूकता और खेतों पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया।


