जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर 23 प्रतिशत चढ़ा, दूसरी सबसे मूल्यवान भारतीय कंपनी बनी

जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर ने बाजार में शानदार शुरुआत करते हुए निर्गम मूल्य से 23 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की। इसके साथ कंपनी बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बनी।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज समर्थित डिजिटल सेवा कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर ने बुधवार को बाजार में जोरदार शुरुआत की।
कंपनी का शेयर अपने 1,119 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 23 प्रतिशत चढ़ा और इसके साथ ही बाजार पूंजीकरण के लिहाज से यह देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई।
बीएसई और एनएसई पर शेयर ने 1,358 रुपये पर कारोबार शुरू किया, जो निर्गम मूल्य से 21.36 प्रतिशत अधिक है।

Share This Article