JTET 2026: झारखंड में 5.65 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा, 986 केंद्रों पर कड़े इंतजाम

झारखंड में 1 नवंबर को होने वाली JTET परीक्षा में 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। राज्यभर में 986 केंद्र बनाए गए हैं। तैयारियों की समीक्षा 29 अक्टूबर को होगी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्यभर में एक नवंबर को होने वाली इस परीक्षा में करीब 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए कुल 986 केंद्र बनाए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने को देखते हुए प्रशासन ने परीक्षा के सुचारु संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 1,95,935 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 3,69,113 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

29 अक्टूबर को होगी अहम बैठक, अधिकारियों को दिए जाएंगे निर्देश

JTET की तैयारियों की समीक्षा के लिए 29 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक आयोजित की जाएगी। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में परीक्षा के सफल और व्यवस्थित संचालन को लेकर जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमा शंकर सिंह ने सभी जिलों के उपायुक्तों, एसएसपी और एसपी को पत्र भेजा है। इसमें परीक्षा के दौरान सतर्कता बरतने और सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है। राज्यभर में लाखों अभ्यर्थियों के शामिल होने के कारण परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के लिए अहम होगा। ऐसे में अधिकारियों को परीक्षा से जुड़ी तैयारियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।