गढ़वा : ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने बुधवार को योगेश्वर श्रीकृष्ण के पावन धाम बंशीधरनगर में भगवान कृष्ण और मां राधिका की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि शेषनाग के फन पर स्थित कमल पर विराजमान स्वर्ण की यह दिव्य प्रतिमा अद्भुत है। मुरली मनोहर सभी भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि लाएं और झारखण्ड से आसुरी शक्तियों का विनाश करें।



