रांची पुलिस की नई पहल: थानों में जनता की समस्याएं सुन रहे एसएसपी समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारी

रांची पुलिस ने आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जन शिकायत कार्यक्रम शुरू किया है। एसएसपी राकेश रंजन समेत वरिष्ठ अधिकारी थानों में पहुंचकर शिकायतें सुन रहे हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए रांची पुलिस ने जन शिकायत समाधान कार्यक्रम शुरू किया है। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों और ओपी में इस विशेष अभियान के तहत लोगों की शिकायतें सुनी जा रही हैं।

इस अभियान की खास बात यह है कि एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी और ट्रैफिक एसपी खुद अलग-अलग थानों में पहुंचकर आम जनता की समस्याएं सुन रहे हैं। इसका उद्देश्य लोगों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए सीधे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने का अवसर देना है।

जन शिकायत कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस अधिकारी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुन रहे हैं और उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण की दिशा में पहल कर रहे हैं। रांची पुलिस की इस पहल से आम जनता और पुलिस के बीच संवाद मजबूत करने तथा शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।