पिता का इलाज कराकर लौट रहा था बेटा, रास्ते में दोनों की मौत! आखिर कैसे हुआ हादसा?

जामताड़ा में बीमार पिता को अस्पताल से घर ला रहे बेटे की सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई। मुआवजे और सड़क सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों ने जाम लगाया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Jamtara News : झारखंड के जामताड़ा जिले में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना नाला विधानसभा क्षेत्र के सियार कटिया गांव के पास हुई। मृतकों की पहचान संगा जोड़ी गांव निवासी 48 वर्षीय सागर डोम और उनके 24 वर्षीय पुत्र छोटन डोम के रूप में हुई है। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा है, वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और सड़क सुरक्षा की मांग को लेकर आवागमन ठप कर दिया।

बीमार पिता का इलाज कराने गया था बेटा

मिली जानकारी के अनुसार, छोटन डोम अपने बीमार पिता सागर डोम को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नाला लेकर गया था। इलाज कराने के बाद दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सियार कटिया गांव के पास सड़क हादसा हो गया, जिसमें दोनों की जान चली गई।

हालांकि, हादसा किस वाहन से और किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

पिता-पुत्र की मौत से भड़का ग्रामीणों का आक्रोश

घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने मुआवजे और सड़क सुरक्षा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। मौके पर पूर्व मंत्री बाटुल झा भी मौजूद रहे।

मौके पर पहुंची पुलिस, जाम हटाने की कोशिश

सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

एक ही परिवार के पिता-पुत्र की मौत से संगा जोड़ी गांव समेत आसपास के इलाके में शोक की लहर है। ग्रामीणों की मांगों और सड़क जाम को लेकर आगे की स्थिति पर नजर बनी हुई है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।