जमशेदपुर में बारिश से थमी शहर की रफ्तार! कोल्हान में येलो अलर्ट, 3 नवंबर तक मौसम खराब रहने की संभावना

जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में चक्रवात अर्नब के प्रभाव से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने तीन जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में चक्रवात ‘अर्नब’ और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के प्रभाव से मौसम बदल गया है। लगातार बारिश के कारण शहर की सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है। साकची गोलचक्कर की फुटपाथी दुकानें भी बारिश के कारण नजर नहीं आईं।

मौसम विभाग ने पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक, 30 अक्टूबर को भी बारिश और वज्रपात की आशंका है। 31 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। एक नवंबर से मौसम में सुधार की उम्मीद है, जबकि पूरी तरह साफ मौसम के लिए 3 नवंबर तक इंतजार करना पड़ सकता है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।