अपने विस्तार और कार्यों का अगले 25 वर्षों का रोडमैप तैयार करे एनसीडीसी : अमित शाह

अमित शाह ने NCDC को अगले 25 वर्षों के विस्तार और कार्यों का रोडमैप तैयार करने को कहा। सहकारिता से किसानों, पशुपालकों, मछुआरों और ग्रामीण महिलाओं को लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : गृहमंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में गुरुवार को राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) की महापरिषद की 93वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों तक NCDC की उपस्थिति बहुत बड़ी उपलब्धि है, जिसका लाभ अब छोटे किसानों, पशुपालकों, मछुआरों और ग्रामीण महिलाओं तक पहुंच रहा है। NCDC अपने विस्तार और कार्यप्रणाली को लेकर अगले 25 वर्षों का व्यापक रोडमैप तैयार करे। श्री शाह ने कहा कि वर्ष 2030 तक पूर्वोत्तर को सहकारिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने और सहकारी चीनी मिलों को चक्रीय अर्थव्यवस्था से अधिक लाभकारी बनाने में भी NCDC की अहम भूमिका रहने वाली है।

Share This Article