कल्पना है तो भरोसा है, जनता की समस्याएं दूर करने में जुटीं कल्पना सोरेन

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने गिरिडीह में जनता से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं, साथ ही लेदा छठ घाट पहुंचकर महापर्व की तैयारियों का जायजा लिया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह : गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने गुरुवार को गिरिडीह में क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और जरूरतों पर चर्चा की। इस संबंध में उन्हें जिला प्रशासन से भी आवश्यक सहयोग का भरोसा मिला। इससे पहले बुधवार को उन्होंने गिरीडीह के लेदा स्थित छठ घाट पहुंचकर लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर चल रही साफ-सफाई एवं अन्य तैयारियों का जायजा लिया था।

गौरतलब है कि कल्पना सोरेन अपने विधानसभा क्षेत्र के अलावा भी जनता की समस्याएं दूर करने में लगी रहती हैं और क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ती जा रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।