गिरिडीह : गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने गुरुवार को गिरिडीह में क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और जरूरतों पर चर्चा की। इस संबंध में उन्हें जिला प्रशासन से भी आवश्यक सहयोग का भरोसा मिला। इससे पहले बुधवार को उन्होंने गिरीडीह के लेदा स्थित छठ घाट पहुंचकर लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर चल रही साफ-सफाई एवं अन्य तैयारियों का जायजा लिया था।


गौरतलब है कि कल्पना सोरेन अपने विधानसभा क्षेत्र के अलावा भी जनता की समस्याएं दूर करने में लगी रहती हैं और क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ती जा रही है।


