कोलकाता: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कथित चुनावी धांधली के खिलाफ विपक्ष के एकजुट अभियान का आह्वान किया।

बनर्जी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में ‘वोट चोरी’ हुई है। उन्होंने छात्रों, युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों और नागरिक संस्थाओं के सदस्यों से इस लड़ाई में विपक्षी दलों का साथ देने तथा एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली में शामिल होने का आग्रह किया।


