रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां वे नई दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन की ओर से आयोजित ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली में शामिल होंगे। इस महारैली का मुख्य उद्देश्य जनसमर्थन जुटाना है, जिसके तहत ‘चलो दिल्ली मार्च’ भी शुरू किया गया है और 1 नवंबर को होने वाली इस रैली से पहले मुख्यमंत्री इसमें शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं।

इस बीच, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान नाम हटाए जाने और चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। गठबंधन ने इस पूरी प्रक्रिया और नियमों पर कड़ा विरोध जताया है। दिल्ली में इस रैली को सफल बनाने के लिए विपक्षी गठबंधन के नेताओं के बीच बैठकों का दौर जारी है। इसी सिलसिले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर भी पार्टी मुख्यालय और गठबंधन के नेताओं के साथ रणनीति पर गहन मंथन चल रहा है।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विशेष गहन पुनरीक्षण और एमएमडीआर संशोधन कानून 2026 पर अपना रुख साफ करते हुए कहा है कि इन विषयों पर व्यापक चर्चा बेहद जरूरी है। इसी सिलसिले में 25-26 नवंबर को झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया गया है। गठबंधन का आरोप है कि विशेष गहन पुनरीक्षण में जटिल दस्तावेजों की मांग की जा रही है, जिस पर सवाल उठाते हुए वे इसका कड़ा विरोध करेंगे।


