पूर्व राज्यसभा सांसद और सिक्योरिटी कंपनी ‘एसआईएस ग्रुप’ के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन

बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में शामिल पूर्व राज्यसभा सांसद और एसआईएस ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन हो गया। पटना में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल, पूर्व राज्यसभा सांसद और देश की अग्रणी सिक्योरिटी कंपनी ‘एसआईएस ग्रुप’ (SIS Group) के संस्थापक रवीन्द्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) का शुक्रवार को निधन हो गया। आरके सिन्हा ने नोएडा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। पत्रकारिता से करियर की शुरुआत कर देश के प्रमुख उद्योगपति और राजनेता के रूप में पहचान बनाने वाले आरके सिन्हा के निधन से राजनीतिक और व्यापारिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली से बिहार की राजधानी पटना ले जाया जाएगा, जहां पटना स्थित ‘अन्नपूर्णा भवन’ में उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा ताकि समर्थक और शुभचिंतक उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।