आदित्य बिड़ला कैपिटल का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 38 प्रतिशत बढ़कर 1,288 करोड़ रुपये पर

आदित्य बिड़ला कैपिटल ने दूसरी तिमाही में शानदार वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया। कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 38 प्रतिशत बढ़कर 1,288 करोड़ रुपये पहुंच गया।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : आदित्य बिड़ला कैपिटल का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 38 प्रतिशत बढ़कर 1,288 करोड़ रुपये रहा। विभिन्न कारोबारों में मजबूत वृद्धि से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 933.52 करोड़ रुपये था।

आदित्य बिड़ला कैपिटल ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय बढ़कर 14,003 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 10,595 करोड़ रुपये थी। गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) और आवास वित्त कारोबार की ऋण प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) 30 सितंबर, 2026 तक 2.34 लाख करोड़ रुपये हो गईं, जो सालाना आधार पर 32 प्रतिशत और पिछली तिमाही के मुकाबले सात प्रतिशत अधिक है।
कंपनी की कुल प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति (एयूएम) सालाना आधार पर 2.2 गुना होकर 12.34 लाख करोड़ रुपये हो गई।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।