जमीन के दाखिल-खारिज में रिपोर्ट बनी हत्या की वजह? राजस्व कर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा हत्याकांड में तीन गिरफ्तार

एसआईटी की कार्रवाई: अरगोड़ा अंचल के राजस्व कर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा हत्याकांड में तीन आरोपी दबोचे गए।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
रांची: राजधानी रांची में अरगोड़ा अंचल के राजस्व कर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप गोसाई, अमित टोप्पो उर्फ अमित गोसाई और सिंटु कुमार गोसाई के रूप में हुई है।

जमीन विवाद और नामांतरण से जुड़ा है हत्या का मामला

पुलिस की जांच में सामने आया है कि जमीन के दाखिल-खारिज और नामांतरण से जुड़े मामलों में प्रतिकूल जांच रिपोर्ट दिए जाने से आरोपी नाराज थे। इसी नाराजगी में लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस के अनुसार, जमीन विवाद ही हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है।

23 अक्टूबर की रात घर में घुसकर की गई हत्या

जांच के मुताबिक, 23 अक्टूबर की रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच आरोपी घर में घुसे और लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था।

एसआईटी ने छापेमारी कर तीन आरोपियों को दबोचा

एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब इस हत्याकांड में अन्य अज्ञात आरोपियों की संभावित भूमिका की भी जांच कर रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।