सीजीएल परीक्षा अनियमितता मामला: परीक्षा एजेंसी के निदेशक के दो रिश्तेदार गिरफ्तार, नौकरी दिलाने का झांसा देकर कराते थे खेल

झारखंड CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी के निदेशक मिथिलेश सिंह के दो रिश्तेदार गिरफ्तार। एक आरोपी परीक्षा पास कर नौकरी भी कर रहा था।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सीआईडी (CID) एसआईटी (SIT) ने सीजीएल परीक्षा में हुई अनियमितता और गड़बड़ियों के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। परीक्षा का संचालन करने वाली एजेंसी ‘आईसीएन इंडिया’ के निदेशक मिथिलेश सिंह के दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया गया है। हटिया के टंगराकोड़ स्थित सिंह मेंशन से सुमित सिंह को, जबकि भानु प्रताप सिंह को टैगोर हिल स्थित रवीन्द्र नगर से गिरफ्तार किया गया। इनमें से आरोपी भानु प्रताप सिंह वर्तमान में सीजीएल परीक्षा में सफल होकर नौकरी भी कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद सीआईडी ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

जांच में यह खुलासा हुआ है कि निदेशक मिथिलेश सिंह के रिश्तेदार सुमित सिंह और भानु ने सुमित से एक दर्जन अभ्यर्थियों को मोरहाबादी के रवीन्द्रनगर स्थित आवास में उत्तर रटवाए थे। परीक्षा में ये सभी अभ्यर्थी सफल भी रहे थे। जांच के अनुसार, मिथिलेश सिंह ने अपने चालक व रिश्तेदार सुमित के जरिए अभ्यर्थियों को भानु के आवास पर भिजवाया था। वहां तत्कालीन अभ्यर्थी भानु ने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर अभ्यर्थियों को सवाल-जवाब याद कराए थे। पूछताछ में अभ्यर्थियों द्वारा नाम उजागर किए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।