आंध्र: जगन के इनकार के बाद वाईएस शर्मिला ने बेटी की शादी की जगह बदलने का फैसला किया

वाईएस शर्मिला ने भाई जगन मोहन रेड्डी द्वारा येलहंका पैलेस में शादी की अनुमति नहीं देने के बाद बेटी अंजिली की शादी का वेन्यू बदलने का फैसला किया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अमरावती: कांग्रेस की आंध्र प्रदेश इकाई की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने शनिवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और उनके भाई वाईएस जगन मोहन रेड्डी द्वारा ‘येलहंका पैलेस’ देने से इनकार किये जाने के बाद उन्होंने अपनी बेटी की शादी किसी दूसरी जगह आयोजित करने का फैसला किया है। शर्मिला ने कहा कि इस समारोह को विवादों से दूर रखना उनकी जिम्मेदारी है। गौरतलब है कि उनके भाई वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कहा था कि ‘येलहंका पैलेस’ में शादी होने से सुरक्षा संबंधी समस्याएं पैदा होंगी। जगन ने अपनी बहन को लिखे गए पत्र में लिखा है कि बड़ी संख्या में लोगों के आने से उनके घर की सुरक्षा और निजता को खतरा होगा।

अंजिली की शादी 25 नवंबर को होनी है। शर्मिला ने शादी में कई हाई-प्रोफाइल लोगों को बुलाया है। कार्ड भी इसी वेन्यू बेंगलुरु के येलहंका पैलेस के साथ छप गए थे। इस मुद्दे पर आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ TDP और विपक्षी YSRCP के बीच नया राजनीतिक विवाद शुरू हो गया। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने जगन को ‘कंस’ बताते हुए उन पर भांजी की शादी में रुकावट डालने का आरोप लगाया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।